संजय शर्मा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव नियुक्त पुरानी पेंशन के लिए रावत जी को देंगे सुझाव राष्ट्रीय रणनीति में छत्तीसगढ़ को मिला महत्व

संजय शर्मा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव नियुक्त...पुरानी पेंशन के लिए रावत जी को देंगे सुझाव....राष्ट्रीय रणनीति में छत्तीसगढ़ को मिला महत्व

 

          राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी पी सिंह रावत जी ने छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व NOPRUF के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव नियुक्त किया है। 

 

          रावत जी ने कहा है कि देश के सभी राज्यो में पुरानी पेंशन की नैतिक मांग के सभी संगठनों, कर्मचारियो, अधिकारियो व शिक्षको तथा सभी संवर्ग के कर्मचारियो के साथ समन्वय व एकता बनाने एवं पुरानी पेंशन बहाली के निरन्तर काम करने के लिए संयुक्त मोर्चा के विस्तार करते हुए संजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव नियुक्त किया जाता है।

 

          NOPRUF छत्तीसगढ़ के  प्रदेश उप संयोजक सुधीर प्रधान, वाजीद खान, हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, मनोज सनाढ्य, शैलेन्द्र पारीक ने संजय शर्मा जी को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनने पर बधाई देते हुए कहा है कि जुझारू नेतृत्व, दूरदर्शी सोंच, कर्मचारी हित में प्रतिपल संघर्ष का जज्बा रखने, अनेक आंदोलन के नेतृत्व का अनुभव रखने वाले, संविलियन जैसी सफलता दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले संजय शर्मा जी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनने से राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा राष्ट स्तर पर और मजबूत होगा तथा रणनीति के तहत संघर्ष को नया आयाम मिलेगा जो कि पुरानी पेंशन बहाली में सहायक साबित होगा।

 

        नव नियुक्त प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त होने के बाद संजय शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी पी सिंह रावत जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि नई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए पुरानी पेंशन बहाली के लिए मनोयोग व निष्ठा से कार्य करूंगा।

 

          #NPS_QUIT_INDIA हैस टैग के साथ NOPRUF ने पुरानी पेंशन बहाली की मुहीम चलाया था, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता मिली।

 

माननीय प्रधानमंत्री जी

माननीय मुख्यमंत्री जी छ ग को टैग करके NPS से आजादी दिलाने का मांग किया गया था।

 

         ज्ञात हो कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत की निर्देश पर छत्तीसगढ़ में प्रदेश संयोजक संजय शर्मा के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली के लिए पोस्टर अभियान व वृक्षारोपण अभियान चलाया गया था। 

 

           साथ ही #NPS_QUIT_INDIA हैस टैग के साथ @PMOIndia

@ChhattisgarhCMO

 को टैग करके NPS कर्मचारियों ने NPS से आजादी का मुहिम चलाया गया था।

 

          संजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली के लिए वीरेंद्र दुबे जी के साथ अभियान जारी है, आने वाले समय मे प्रदेश के अन्य संघ प्रमुख, पदाधिकारियो व सदस्यों को भी सम्मान के साथ राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा में जोड़कर छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन चलाया जाएगा और सरकार के जनघोषणा पत्र के इस वादा को पूरा कराने मोर्चा द्वारा रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा।